हमारा उद्देश्य
1. विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से समाज की आर्थिक , शैक्षणिक , सांस्कृतिक, सामाजिक तथा नैतिक प्रगति एवं विकास के लिए प्रयास करना तथा समाज में फैले अंधविश्वास को हर स्तर से समाप्त करने हेतु तथाकथित अलौकिक चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या सह प्रदर्सन , कार्यशाला , सेमिनार , विज्ञान प्रदर्शनी , कठपुतली नाटक , विज्ञान क्लब एवं व्याख्यानमाला आदि का आयोजन करना |
२. पर्यावरण रक्षा हेतु कार्यशाला , सेमिनार , पदयात्रा व अन्य वानिकी कार्यक्रम करेगी एवं स्कूली शिक्षा में पर्यावरण के महत्व को बढावा देगी तथा कृषि विकास हेतु हर संभव प्रयास करेगी |
३. अनुसूचित जाती , अनुसूचित जनजाति , गरीब कमजोर वर्ग के युवक , युवतियों के सर्वागीण विकास के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत कंप्यूटर , टाइपराइटिंग, प्रशिक्षण आदि का निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी |
4. महिलाओ एवं युवतियों के सर्वागीण विकास हेतु सिलाई , कटाई , बुनाई , कशीदा , सौन्दर्य , प्रशाधन , प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी | स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देयता समूह का निर्माण कर रास्ट्रीय महिला कोष /महिला विकास निगम एवं अन्य महिलाओ कल्याणकारी योजनाये से सहायता एवं ऋण प्राप्त कर लघु उध्योग , कुटीर उध्योग , पशु पालन , एवं अन्य उध्योग व्यवसाय कार्यक्रम चलाएगी |
5. सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास परियोजना कार्यक्रम संचालन में सहयोग करना |
